Madhubani News : इनामी दो कुख्यात अपराधी सहित तीन गिरफ्तार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अपराधी अमलेश कुमार यादव व अमीश यादव उर्फ अनीश यादव के साथ एक अन्य आर्म्स एक्ट के आरोपी प्रकाश राम को गिरफ्तार करने में एसआइटी व जिले की पुलिस ने सफलता हासिल की.

विज्ञापन

मधुबनी.

जिले के दो इनामी कुख्यात अपराधी अमलेश कुमार यादव व अमीश यादव उर्फ अनीश यादव के साथ एक अन्य आर्म्स एक्ट के आरोपी प्रकाश राम को गिरफ्तार करने में एसआइटी व जिले की पुलिस ने सफलता हासिल की. दोनों इनामी अपराधी व एक अन्य गिरफ्तार आरोपित फुलपरास थाना क्षेत्र के नवटोल गांव का रहने वाला है. अपराधी अमलेश कुमार यादव व अमीश यादव उर्फ अनीश यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 14 अप्रैल को तीनों अपराधी को दिल्ली से बिहार आने के क्रम में विशेष टीम और जिला पुलिस ने विहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपराधियों पर हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट के फुलपरास थाने में चार मामले दर्ज हैं.

चर्चित अमित हत्याकांड का आरोपी है इनामी अपराधी

गिरफ्तार इनामी अपराधी अमलेश कुमार यादव व अमीश यादव फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही में हुई चर्चित अमित यादव हत्या कांड का नामजद अभियुक्त है. दोनों पर 10 अक्टूबर 2023 को अन्य लोगों के साथ मिलकर अमित यादव को भोज खिलाने के नाम पर 10 बजे रात में उसके घर से ले गया. फिर उसका शव सुबह में मिला था. घटना को लेकर अमित यादव की मां की बयान पर 12 अक्टूबर 2023 को फुलपरास थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के बाद से वह फरार चल रहा था. कई घटना में संलिप्त रहने के कारण सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था.

प्रकाश राम पर जानलेवा हमला का है आरोप

इनामी दोनों अपराधी के अलावे आर्म्स एक्ट मामले के एक अन्य अभियुक्त प्रकाश राम को भी विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ फुलपरास थाने क्षेत्र के बहुअरवा के शंभु यादव के घर पर बंदूक के साथ जाकर जानलेवा हमला कर पचास हजार रुपये ले जाने का आरोप है. घटना को लेकर फुलपरास थाने में शंभु यादव ने पिछले 15 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उस पर भी डकैती और आर्म्स एक्ट सहित चार मामले फुलपरास थाने में दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन