Madhubani News : बिजली पोल झुकने से दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बिजली पोल झुकने से दुर्घटना की आशंका

जिला मुख्यालय के नीलम चौक से गिलेशन बाजार जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल झुक जाने से दुर्घटना की आशंका है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला मुख्यालय के नीलम चौक से गिलेशन बाजार जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे बिजली का पोल झुक जाने से दुर्घटना की आशंका है. नीलम सिनेमा हॉल के आगे पूर्वे टेंट सेंटर एवं मयंक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के सामने स्थित बिजली पोल टेलीफोन पोल के साथ सटा हुआ है. पोल से ग्यारह हजार लाइन व सर्विस लाइन गुजर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क दस फुट ही है. इस सड़क पर बराबर जाम लगता है. चार पहिया वाहनों के आगे पीछे करने पर कई बार पोल में टक्कर लगने के कारण पोल झुक गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बिजली के इस पोल को हटाना आवश्यक हो गया है. कारण इस पोल के झुकने से कई बार तेज स्पार्किंग होते रहता है. इस कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. पूर्व में एक बार यहां दुर्घटना भी हो चुकी है. बिजली विभाग को स्थानीय लोगों ने पोल हटाने के लिए आवे���न भी दिया है. लेकिन अब तक विभाग द्वारा पोल हटाने की कोई पहल नहीं की गई है. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि पूरे शहर में मेंटिनेंस का कार्य चल रहा है. बंच केवल सहित पोल को सही करने के कार्य के लिए विद्युत कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया है. शीघ्र ही केवल एवं पोल को सही करने का कार्य किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन