मधुबनी में सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों का प्रदर्शन, सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां बतायी गयीं

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुरस्कृत विभिन्न विभाग के कर्मी कार्यक्र का उद्घाटन करते डीडीसी सुमन कुमार साह व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुरस्कृत

बिहार सरकार ने 'सेवा, संकल्प, समर्पण 100 दिन' कार्यक्रम के तहत अपनी विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन किया. इस दौरान विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया और भूमिहीन परिवारों को सरकारी भूमि के बंदोबस्ती पर्चे बांटे गए.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार सरकार के 'सेवा, संकल्प, समर्पण 100 दिन' कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर भवन में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं, भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी भूमि के बंदोबस्ती पर्चे भी वितरित किए गए. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह, एडीएम मुकेश रंजन झा एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

100 दिनों की उपलब्धियों को पीपीटी और वृत्तचित्र से दिखाया

नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पटना में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. इसके बाद जिले में पिछले 100 दिनों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को पीपीटी और वृत्तचित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज, कृषि, उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी.

योजनाओं से आए बदलाव की दी गयी जानकारी

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी साझा किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान बिहार और मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान

स्वच्छता, मादक पदार्थों की बरामदगी, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, अग्निशमन, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में उत्पाद अधीक्षक कार्यालय के एमटीएस प्रकाश कुमार साफी, स्वच्छता कर्मी रंजू देवी और ब्रह्मदेव राय, सिपाही मंजू कुमारी, आशा कार्यकर्ता रीना देवी, फायरमैन गुड्डू कुमार, आपदा मित्र ललन कुमार मंडल एवं वीरेंद्र महतो, गंगा मित्र अर्जुन कुमार तथा गृहरक्षक ब्रह्मदेव यादव शामिल रहे.

भूमिहीन परिवारों को बांटे गये बंदोबस्ती पर्चे

कार्यक्रम के दौरान रहिका एवं कलुआही अंचल के भूमिहीन परिवारों के बीच सरकारी भूमि के बंदोबस्ती पर्चों का वितरण किया गया. पर्चा मिलने के बाद लाभार्थियों में खुशी देखी गयी. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का पाग-दोपट्टा से सम्मान किया गया. स्थानीय कलाकार शिवम मिश्रा, स्वाति झा एवं अन्य कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बनाया.

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में नगर आयुक्त उमेश भारती, अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन करना रहा.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोतिहारी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विजय जुलूस में गूंजे नारे


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन