पक्के घर का सपना होगा पूरा, 48,910 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पीएम आवास की किस्त

Updated:
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत मिलेगा मकान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले लाभार्थियों को जल्द ही दूसरी और तीसरी किस्त की राशि जारी की जाएगी, जिससे अधूरे पड़े आवासों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Madhubani News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बना रहे लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है. निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने और जियो-टैगिंग सहित जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने वाले लाभार्थियों को जल्द ही दूसरी और तीसरी किस्त की राशि उपलब्ध करायी जाएगी. इससे अधूरे पड़े आवासों के निर्माण में तेजी आने और गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

97,341 गरीब परिवारों को पक्का घर देने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में जिले के 97 हजार 341 पात्र गरीब परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. योजना के तहत लाभार्थियों का चयन कर चरणबद्ध तरीके से आवास की स्वीकृति और किस्तों का भुगतान किया जा रहा है. विभाग की ओर से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी भी की जा रही है.

26,662 पीएम आवास का निर्माण पूरा

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 26 हजार 662 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है. पक्के घर तैयार होने से हजारों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास की सुविधा मिली है. अधिकारियों के अनुसार शेष स्वीकृत आवासों का निर्माण भी जल्द पूरा कराने की दिशा में काम किया जा रहा है.

48,910 लाभार्थियों को मिलेगी किस्त की राशि

जिले के 48,910 लाभार्थियों को योजना के तहत प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त की राशि जल्द उपलब्ध करायी जाएगी. इसके लिए लाभार्थियों की सूची का सत्यापन पूरा कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिन लाभार्थियों के दस्तावेज और बैंक खाते आधार से जुड़े हैं, उनके खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की जाएगी.

जियो-टैगिंग और सत्यापन के बाद होगा भुगतान

विभाग के अनुसार पात्र लाभार्थियों का सत्यापन जल्द पूरा कर भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी. जिन लाभार्थियों का निर्माण कार्य निर्धारित स्तर तक पहुंच चुका है और जरूरी औपचारिकताएं पूरी हैं, उनके खाते में किस्त की राशि भेजी जाएगी. विभाग ने लाभार्थियों से बैंक खाता और आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि भुगतान में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

वीबीजी राम जी योजना से मिल रही 90 दिन की मजदूरी

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को वीबीजी राम जी योजना के तहत निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी का भी लाभ मिल रहा है. लाभार्थियों को 90 दिनों की मजदूरी 255 रुपये प्रतिदिन की दर से दी जा रही है. नियमित मजदूरी मिलने से गरीब परिवारों को निर्माण सामग्री जुटाने में मदद मिल रही है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के साथ रोजगार और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है.

समय पर पक्का घर तैयार कराना प्राथमिकता

उप विकास आयुक्त सुमन प्रसाद साह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है. निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने वाले लाभार्थियों को जल्द भुगतान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार का पक्का घर समय पर तैयार हो और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षित एवं स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा सके.

यह भी पढ़ें: 551 कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के साथ बाबा विश्वनाथ महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन