ePaper

हत्या मामले में आठ लोग दोषी करार

Updated at : 27 Aug 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में आठ लोग दोषी करार

बिस्फी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में हुए गुणाकर झा की हत्या मामले की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय वेद प्रकाश मोदी की न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. बिस्फी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में हुए गुणाकर झा की हत्या मामले की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय वेद प्रकाश मोदी की न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद आरोपी बिस्फी थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी बबलू झा, शिवानंद झा, मुकेश झा, शिवजी झा, मोहन झा, कामोद झा, दिभेष झा एवं भाग्य नारायण झा को दफा 302 भादवि में दोषी करार किया है. सजा के बिंदु पर 30 अगस्त को सुनवाई होगी. क्या है मामला अपर लोक अभियोजक मिथिलेश कुमार झा के अनुसार घटना 29 वर्ष पहले की है. दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद था. इसी विवाद को लेकर 2 अप्रैल 1995 को दोनों के बीच मारपीट हो गयी थी. इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर गुणाकर झा एवं उनके अन्य परिजनों को लाठी डंडे व फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया था. वहीं मारपीट में गुणाकर झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. जिनका इलाज के दौरान दरभंगा में मौत हो गयी थी. मामले को लेकर मृतक के भाई सुधाकर झा ने बिस्फी के पतौना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन