सड़क से तीन फुट ऊंचा बना नाला, बाबूबरही बाजार में बारिश के बाद सड़क पर घंटों जलजमाव

Updated:
विज्ञापन

बाबूबरही बाजार में मुख्य सड़क पर जमा पानी

Babubarhi News: मधुबनी के बाबूबरही बाजार में सड़क से करीब तीन फुट ऊंचा बने नाले के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है. स्थानीय लोगों ने नाले में सुधार और सड़क की मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

Babubarhi News: मधुबनी जिले के बाबूबरही बाजार में मुख्य सड़क पर जलजमाव अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर घंटों तक पानी जमा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे बना नाला सड़क से करीब तीन फुट ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी उसकी ओर नहीं जा पाता.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऊंचे नाले और निकासी व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले का निर्माण सड़क से काफी ऊंचाई पर किया गया है. इसके अलावा नाले का निकास द्वार भी नहीं बनाया गया है. ऐसे में बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है और घंटों तक निकासी नहीं हो पाती.

लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: 16 साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन बना खंडहर, छात्रों की पढ़ाई पर संकट

नेपाल बॉर्डर जाने वाले हजारों लोग रोज करते हैं आवागमन

यह सड़क पड़ोसी देश नेपाल के लौकहा बॉर्डर को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. मधुबनी जिले की लाइफलाइन मानी जाने वाली इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन और लोग गुजरते हैं. भारत और नेपाल के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भी जलजमाव के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, जलभराव की वजह से कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: अस्पताल से दिनदहाड़े कबाड़ के साथ दस्तावेज ले जाने का आरोप, जांच की मांग

व्यापार पर भी पड़ रहा असर, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

बाजार के दुकानदारों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी के लिए बाबूबरही बाजार आने से बचते हैं. इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है.

आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से नाले के निर्माण में सुधार, जल निकासी की समुचित व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के चलते स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन