मारपीट में जख्मी किशोरी की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
मारपीट में जख्मी किशोरी की मौत, प्राथमिकी दर्ज

दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

खुटौना . ललमनियां थाना क्षेत्र के डूबोरबोना गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. विदित हो कि बीते 23 जून को थाना क्षेत्र के डूबोरबोना गांव में ई-रिक्शा गली में लगाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया था. इसमें स्थानीय निवासी मो. मुस्तकीम की 13 वर्षीय पुत्री गुलपसा खातून को दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से पीट पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था. इलाज के लिए जख्मी किशोरी को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पटना की पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया. मृतका की मां समीना खातून ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया. घटना का फर्द बयान ललमनियां थाना पहुंचते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. जिसमें मो. सिनूर, मो. आजाद, हुसैन मिस्त्री एवं मकीना खातून को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने कहा कि प्राप्त फर्द बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होते ही सभी नामजद आरोपी फरार हो गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन