Madhubani News : तालाब में नाव पलटने से किशोरी की मौत, पसरा मातम

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दामोदरपुर आहपुर गांव स्थित महदइ नामक तालाब में नाव पलटने से स्नान करने गयी एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के दामोदरपुर आहपुर गांव स्थित महदइ नामक तालाब में नाव पलटने से स्नान करने गयी एक किशोरी की डूबने से मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य किशोरियों ने किसी प्रकार तैरते हुए पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचायी. मृतिका की पहचान बेनीपट्टी अंचल के आहपुर दामोदरपुर निवासी जीवन पासवान की पुत्री साक्षी कुमारी (13) वर्ष के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका साक्षी कुमारी अन्य दो किशोरियों के साथ गांव के महदइ नामक तालाब में रविवार की दोपहर स्नान करने गयी थीं. बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों किशोरी नाव पर सवार होकर तालाब में गयी, नाव डूब गयी. जिससे तीनों किशोरी पानी में डूबने लगी. किसी तरह दो बच्ची तैर कर बाहर निकल अपनी जान बचायी. वहीं, साक्षी कुमारी को डूबते देख दोनों अन्य बच्चियों ने भागते हुए अपने टोले में पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी. जिसके कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजनों व स्थानीय लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की. आधे घंटे के मशक्कत के बाद डूबी बच्ची को तालाब से बाहर निकाला जा सका. इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्वजन दहाड़ मार – मार कर रोने बिलखने लगे. घटना की सूचना बेनीपट्टी थाने की पुलिस को दी गयी. अपर थानाध्यक्ष कंदन बासकी, एसआइ संतोष कुमार दल बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन