प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से शिक्षिका जख्मी

Updated at : 25 May 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने से शिक्षिका जख्मी

प्राथमिक विद्यालय भच्छी मुसहरी के छत का प्लास्टर गिरने से एक शिक्षिका घायल हो गयी. छत का प्लास्टर गिरने से विद्यालय में शिक्षकों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

मधुबनी. प्राथमिक विद्यालय भच्छी मुसहरी के छत का प्लास्टर गिरने से एक शिक्षिका घायल हो गयी. छत का प्लास्टर गिरने से विद्यालय में शिक्षकों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया. प्रधानाध्यक रघुवंश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय के छत से प्लास्टर गिरने की घटना दिन के लगभग एक बजे हुई. उस समय स्कूल में बच्चों की छुट्टी हो गयी थी. बच्चे घर जा चुके थे. बच्चे वर्ग में रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था. प्रधानाध्यापक ने कहा कि चार पांच दिन पूर्व ही स्कूल के छत का प्लास्टर हुआ था. शनिवार को बच्चों के छुट्टी के बाद सभी शिक्षक बैठे थे तो छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर गिर गया. प्लास्टर गिरने से स्कूल की शिक्षिका आभा कुमारी कर्ण को काफी चोट लगी है. घटना की सूचना शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को दे दिया गया है. शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ शुभम कसौधन ने कहा कि विद्यालय के छत का प्लास्टर गिरने की जानकारी नहीं है. पता कर जांच करायी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन