Madhubani News : तेज आंधी पानी में जलमीनार की टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : तेज आंधी पानी में जलमीनार की टंकी गिरकर क्षतिग्रस्त

आंधी-पानी में हर घर नल का जल के जलमीनार की पानी टंकी उड़कर गिर गई.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. नगर पंचायत के वार्ड 22 स्थित संसार पोखरा के पास पप्पू पासवान के एस्बेस्टसनुमा घर शुक्रवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी में हर घर नल का जल के जलमीनार की पानी टंकी उड़कर गिर गई. पप्पू पासवान ने बताया कि पानी टंकी गिरने से उनके घर के 7 एस्बेस्टस टूटकर बर्बाद हो गये. घर के बगल में जहां जलमीनार अधिष्ठापित है, वह नगर पंचायत बनने से पूर्व कटैया पंचायत के वार्ड 5 का अस्तित्व था. जलमीनार का अधिष्ठापन पूर्व की कटैया पंचायत के वार्ड संख्या 3 में होना था. लेकिन उस समय उक्त वार्ड में इसके लिए जगह नहीं मिलने की स्थिति में वार्ड 5 में जलमीनार अधिष्ठापन के लिए अपनी निजी जमीन दे दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन