Madhubani News : विधानसभा चुनाव के लिए चलाया जा रहा स्वीप एक्टिव कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विधानसभा चुनाव के लिए चलाया जा रहा स्वीप एक्टिव कार्यक्रम

स्वीप एक्टिव कार्यक्रम के तहत सभी श्रम अधीक्षकों एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों, नियोजक प्रतिनिधियों एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. उप श्रमायुक्त कार्यालय दरभंगा के सभागार में विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप एक्टिव कार्यक्रम के तहत सभी श्रम अधीक्षकों एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों, नियोजक प्रतिनिधियों एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. अध्यक्षता उप श्रमायुक्त राकेश रंजन ने की. बैठक में सभी अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में उप श्रमायुक्त ने कहा कि शुक्रवार को सभी श्रम अधीक्षक और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी यह सुजिश्चित करेंगे कि सभी नियोजक एवं श्रमिक संघ प्रतिनिधि बैठक में भाग लें. जो पदाधिकारी या नियोजक, श्रमिक संघ प्रतिनिधि किसी कारणवश उप श्रमायुक्त कार्यालय नहीं आ पाएंगे, वे अपने जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय से निश्चित रूप से वीसी से जुड़ेगें. उन्होंने कहा कि श्रमायुक्त के निर्देश पर स्वीप एक्टिव कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन