Madhubani : अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बने सुनील साहनी

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 27 Jun 2025 5:06 PM

विज्ञापन

सुनील सहनी को बिस्फी प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है.

विज्ञापन

बिस्फी. राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत के बलहा घाट निवासी सुनील सहनी को बिस्फी प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है. जिला अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र में उल्लेख किया है कि पंद्रह दिनों के अंदर प्रखंड एवं पंचायत कमिटी गठित कर विस्तृत सूची उपलब्ध कराया जाए. अतिपिछड़ी समाज के निषाद समाज से आने वाले सुनील को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने से इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को काफी मजबूती मिलने की संभावना है. राज्यसभा सांसद डॉ. फैयाज अहमद, राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष जय जय राम यादव, अजीत नाथ यादव, उप प्रमुख मो. इसराइल, विजय चंद्र घोष, पूर्व उप प्रमुख भोला यादव, राम नरेश यादव, मो. जक्की अहमद पम्मू, प्रो. इस्तियाक अहमद, अरुण कुमार यादव, गणेश पंडित, पवन झा, राम बिलास सहनी ने खुशी व्यक्त किया है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन