madhubani : 10 वीं व 12 वीं के छात्र-छात्रा हुए सम्मानित

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के जगवन पूर्वी पंचायत स्थित बरदाहा गांव में करियर एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के जगवन पूर्वी पंचायत स्थित बरदाहा गांव में करियर एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और करियर से जुड़ी सही दिशा प्रदान करना था. कार्यक्रम का संचालन अजमत रजा ने किया. अवसर पर 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को अधिक अंक लाने पर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया मो. शालहीन, हिलाल अनवर, मो. असार, फरहान हाशमी, कामरान अख्तर और सलाहुद्दीन ने छात्रों को संबोधित किया. वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व करियर की सही चुनाव और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला. अवसर पर आफताब अहमद, नूर हुसैन जैद, गुलाम सिद्दीकी, सैयद रजा एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन