भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, कोडीन युक्त दवाइयों के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार आरोपी

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त नशीली दवाइयों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की गई हैं.

विज्ञापन

Madhubani News: 18वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) राजनगर ने भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त दवाइयों की खेप बरामद की है. इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें जब्त दवाइयों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जयनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

गुप्त सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

एसएसबी के अनुसार, सीमा चौकी अराहा के कार्यक्षेत्र में समवाय प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट कोजा राम लोमरोड़ के निर्देशन में तथा सहायक कमांडेंट अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष सर्च अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच में उसके पास से बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त नशीली दवाइयां बरामद हुईं. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि दवाइयां पटना गद्दी चौक, जयनगर से लाई गई थीं और उन्हें भारत-नेपाल सीमा के रास्ते तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में 26 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 68 बोतल शराब बरामद

संयुक्त छापेमारी में एक और आरोपी गिरफ्तार

संदिग्ध से मिली जानकारी के आधार पर 18वीं वाहिनी राजनगर, 48वीं वाहिनी जयनगर और जयनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय, जयनगर में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया गया.

सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी सतर्क

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई नशीली दवाइयों और गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जयनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों, प्रतिबंधित दवाइयों और अन्य अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध है.


विज्ञापन
Nagendra Nath Jha

लेखक के बारे में

By Nagendra Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन