उत्पाद थाने की पुलिस ने सिसवा बरही में अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
उत्पाद थाने की पुलिस ने सिसवा बरही में अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

शराब व तस्कर के साथ उत्पाद पुलिस | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर के सिसवा बरही गांव में उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर 26 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Madhubani News: उत्पाद थाना पुलिस ने झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव में छापेमारी कर 26.055 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान भारत और नेपाल की विभिन्न ब्रांड की कुल 68 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उत्पाद थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक विकास कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसवा बरही गांव वार्ड संख्या-5 निवासी राजीव कुमार अपने घर और आसपास अवैध विदेशी शराब छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है.

सूचना के आधार पर उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने एएसआई विकास कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया, जिसमें सिपाही नीतीश कुमार और छह गृह रक्षक शामिल थे.

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

छापेमारी के दौरान राजीव कुमार पुलिस को देखकर पास के एक अर्द्धनिर्मित मकान से निकलकर चारदीवारी फांदकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

गवाहों की मौजूदगी में घर और आसपास की तलाशी लेने पर अर्द्धनिर्मित मकान के पास रखे तीन प्लास्टिक बोरों से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब में भारत और नेपाल निर्मित विभिन्न ब्रांड शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में ऑटो और बस की टक्कर में छह लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने मौके पर जब्ती सूची तैयार कर साक्षियों के हस्ताक्षर कराए. जांच के लिए प्रत्येक ब्रांड की एक-एक बोतल को सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया है.

उत्पाद थानाध्यक्ष नीलकमल मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन