बस-ऑटो की टक्कर में 5 महिलाएं और चालक घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में बस एवं ऑटो | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर में एनएच-27 पर ऑटो और बस की टक्कर में 5 महिलाएं और चालक घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें मधुबनी रेफर किया गया है।

विज्ञापन

केवीके सुखेत से बकरी पालन का प्रशिक्षण लेकर लौट रही थी महिलाएं

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झंझारपुर

झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली कट के समीप एनएच-27 पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने खड़ी बस में ठोकर मार दी. इस घटना में पांच महिला सहित ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गचप.स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तायना प्रवीण और शमा प्रवीण की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घायलो में ऑटो चालक राजेश कुमार, तायना प्रवीण, शमा प्रवीण, नजराना खातून, गुलाब खातून और कुसमुदा खातून शामिल हैं.

प्रशिक्षण लेकर घर लौट रही थीं महिलाएंमिली जानकारी के अनुसार सभी घायल महिला रहिका थाना क्षेत्र के चंद्रसेनपुर गांव की निवासी है. ये कृषि विज्ञान केंद्र, सुखेत से बकरी पालन का प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट लेकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान फुलपरास की ओर से आ रही एक खड़ी बस में पीछे से ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस और ऑटो को जब्त कर लिया. बस चालक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन