मधुबनी में राशन कार्ड निर्माण अभियान तेज, पंचायत स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
13 अगस्त तक सदर अनुमंडल में बनेंगे 22,802 नये राशन कार्ड

बैठक करते सदर एसडीओ चंदन कुमार झा

मधुबनी में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई। 13 अगस्त तक 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Madhubani News: सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में नए राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल हुए. एसडीओ ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश देते हुए पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा.

13 अगस्त तक पूरा करना होगा लक्ष्य

एसडीओ ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जाए. आवेदन प्राप्त करने, जांच और निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए.

प्रखंडवार तय किया गया लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि सदर अनुमंडल में 13 अगस्त तक कुल 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें रहिका प्रखंड में 7,278, राजनगर में 5,102, पंडौल में 3,915, बाबूबरही में 2,808, खजौली में 2,787 तथा कलुआही में 912 परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे.

पंचायत स्तर पर चलेगा अभियान

एसडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त किए जाएं. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें.

यह भी पढ़ें: एसएसबी ने टेम्पो से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन