Madhubani News : शिवकांत विधिक लिपिक संघ अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचित, सचिव बने फुलदेव

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : शिवकांत विधिक लिपिक संघ अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचित, सचिव बने फुलदेव

विधिक लिपिक संघ के छह सदस्यीय पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. विधिक लिपिक संघ के छह सदस्यीय पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. मतों की हुई गिनती में अध्यक्ष पद के लिए शिवकांत चौधरी ने मदन कुमार चौधरी को 8 मतों से पराजित किया. वहीं सचिव पद के लिए फुलदेव यादव ने किशन कुमार चौघरी को 60 वोट से पराजित किया. कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार ने अशोक कुमार झा को 68 वोट से हराया. अंकेक्षक पद के लिए भवनाथ झा 18 मतों से विजयी हुए. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल सुबहान सांवरी व उपसचिव पद के लिए मदन कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इससे पहले मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर अपराह्न 3 बजे तक चला. जिसमें से 207 विधिक लिपिकों में से 202 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान व मतगणना बिहार लिपिक महासंघ अध्यक्ष बैद्यनाथ झा व चुनाव अधिकारी लक्ष्मी राय की निगरानी में हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन