Madhubani News : जदयू की वर्चुअल बैठक में लिये गये कई निर्णय

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सेना के समर्थन में शनिवार को जदयू के शीर्ष पदाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी. सेना के समर्थन में शनिवार को जदयू के शीर्ष पदाधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें जिला संगठन प्रभारी, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल हुए. वर्चुअल बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, पार्टी के विधान परिषद के उप नेता ललन सर्राफ, डॉ. अमरदीप, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल भी शामिल हुए. बैठक में पार्टी के मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव के बूथ लेवल कमिटी पर जोड़ दिया गया. सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि एक सप्ताह के भीतर सभी अपूर्ण बूथ लेवल कमिटी को पूरा कर प्रदेश कार्यालय को समर्पित करें. ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी को कार्य करने में सहूलियत हो. अंत में सभी ने पहलगाम में शहीद सैनिकों व उनके परिवार के प्रति संवेदना जतायी. मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष भरत चौधरी, प्रदेश महासचिव मीडिया बिनोद मंडल, विश्वजीत सिंह, सन्नी सिंह, प्रभुजी झा, आलोक कुमार, सोनी कुमारी, विक्रमशिला यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन