31 हजार यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Mar 2020 12:44 AM
कोरोना वायरस को लेकर सदर अस्पताल के सभागार में जिला में प्रतिनियुक्त अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ राधा कांत सिंह सुधाकर की अध्यक्षता में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अधीक्षक का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ.
मधुबनी : कोरोना वायरस को लेकर सदर अस्पताल के सभागार में जिला में प्रतिनियुक्त अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ राधा कांत सिंह सुधाकर की अध्यक्षता में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अधीक्षक का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को तकनीकी रूप से जानकारी दी गयी कि किसी संदिग्ध मरीज के आने पर किस तरह से उसे नियंत्रित करना है एवं संदिग्ध मरीज के मिलने पर रैपिड रिस्क प्रवर्धन कैसे करना है.
सैंपलिंग करने का तरीका संक्रमण के फैलने से बचाव की जानकारी दी गई. कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर संवंधित व्यक्ति द्वारा पिछले 14 दिन में वह जिन – जिन स्थानो पर गया व जिन – जिन लोगों के संपर्क में रहा है उन सब को निगरानी के दायरे में रखा जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगले 31 मार्च तक ग्राम सभा बंद कर दिया गया है. साथ ही कोरोना से बचाव के लिए कम से कम 1 मिनट तक साबुन और पानी से हाथ धोने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रभारी पदाधिकारी अपने स्वास्थ्य संस्थान के सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं पैरामेडिकल कर्मी को जागरूक करेंगे.
सीमा पर लोगों की हुई स्क्रीनिंग. मेडिकल टीम के पास हाथ धोने के लिए साबुन पानी व सेनीटायजर आवश्यक रुप से उपलब्ध होना चाहिए. सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी तरफ से लोगों को बार-बार हाथ धोना व टिशू पेपर रखने आदि की जानकारी देंगे. अगर कोई व्यक्ति 14 दिनों के अंदर विदेश से आता है तो वैसे लोगों को चिन्हित कर उसे उसकी स्क्रीनिंग करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई. जिला में इंडो- नेपाल बॉर्डर पर बनाये गये 13 इंट्री प्वांईट पर 30 जनवरी से 13 मार्च तक 31 हजार 23 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है. कोरोना वायरस ग्रसित देशों से लौटे 12 यात्रियों को सर्विलांस में रखा गया है. जिसमें सभी लोगों को 14 दिन आइसोलेशन में रखा गया तथा कोई प्रभाव न पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया. कार्यशाला में कोरोना वायरस के संदर्भ में एमओआईसी की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्देश दिया गया.
सभी पंचायती राज सदस्य, ए.एन.एम, आंगनबाड़ी सेवक, हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया. बैठक में वर्तमान में बॉर्डर से सटे 14 इंट्री प्वाइंट को बढ़ाकर 17 करने करने का निर्देश दिया गया. कोई भी संदेहास्पद मरीज अगर मिलता है तो उसे एंबुलेंस में डीएमसीएच रेफर करने एवं उस एंबुलेंस में ड्राइवर के अलावा कोई अटेंडेंट नहीं होगा. ड्राइवर पी पी ई पोशाक में होगा. साथ ही यह एंबुलेंस कंपार्टमेंट में होगा. जिसमें ड्राइवर अलग और मरीज पीछे की ओर अलग केबिन में होगा. जिला स्तर की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है. संदेहास्पद यात्रियों को चिन्हित कर 14 दिनों के लिए सर्विलांस पर रखा जा रहा है. बैठक में क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ आर के सिंह सुधाकर, सिविल सर्जन डॉ केसी चौधरी, एसीएमओ डॉ.सुनील कुमार, डीआईओ डॉ एस के विश्वकर्मा, एनसीडीओ डॉ एस पी सिंह सीडीओ डॉ आरके सिंह केयर इंडिया के डिटेल महेंद्र सिंह आईडीएसपी के जिला समन्वयक अनिल चक्रवर्ती प्रीतम कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










