लावारिस हालात में स्कार्पियो किया बरामद

थाना क्षेत्र के घोघरडीहा-फुलपरास मुख्य सड़क के किनारे गरीब हॉस्पिटल के निकट से पुलिस ने रविवार को एक स्कार्पियो बरामद किया है.
घोघरडीहा . थाना क्षेत्र के घोघरडीहा-फुलपरास मुख्य सड़क के किनारे गरीब हॉस्पिटल के निकट से पुलिस ने रविवार को एक स्कार्पियो बरामद किया है. काफी छानबीन के बाद भी स्कॉर्पियो का कोई दावेदार नहीं आया. इसके बाद अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि घोघरडीहा बाजार स्थित गरीब हॉस्पिटल के निकट एक स्कार्पियो काफी समय से खड़ी है. सूचना पर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा एवं दिवा गश्ती को निकले पदाधिकारी पुलिस बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे, जहां वाहन चालक की काफी खोजबीन की. आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति गाड़ी के संबंध में कुछ नहीं बताया. फिर गाड़ी के सत्यापन के लिए थाना पर लाकर थाना परिसर में रखा गया. थाना में उपलब्ध वाहन चालान मशीन से गाड़ी में अंकित नंबर की जांच की, जो मुरादपुर सहरसा का बताया गया है. मोबाइल नंबर से गाड़ी मालिक को सूचना दी गई. लेकिन वाहन मालिक घर पर ही उक्त नंबर की अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी होने की बात कही. थानाध्यक्ष ने कहा कि उक्त गाड़ी का इंजन नंबर एवं चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया. जिससे प्रतीत होता है कि उक्त वाहन चोरी की हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




