Madhubani News : संतोष झा बने सनातन बोर्ड परिषद के प्रखंड का समन्वयक
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 10:19 PM
सनातन बोर्ड परिषद के प्रखंड कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी गई है. सनातन बोर्ड परिषद लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है.
बिस्फी. सनातन बोर्ड परिषद के प्रखंड कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी गई है. सनातन बोर्ड परिषद लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है. प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार काफी तेजी से किया जा रहा है. सनातन बोर्ड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारतद्वाज, प्रदेश समन्वय समिति सदस्य देवानंद मिश्र के आदेश पर प्रखंड क्षेत्र के परसौनी निवासी संतोष झा को सनातन बोर्ड परिषद बिस्फी प्रखंड का समन्वयक नियुक्त किया गया है. प्रखंड कॉर्डिनेटर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, समन्वय समिति सदस्य देवानंद मिश्र, जिला समन्वयक केशव झा, बिस्फी विधानसभा समन्वयक विनय कुमार झा ने बधाई दी है. वही बधाई देने वालों में वशिष्ठ नारायण झा, सरपंच रहमत आलम, राकेश कुमार झा, संजय कुमार झा, राजीव कुमार झा, सुभाष झा, राजकांत झा अशोक सहनी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










