Madhubani News : संकल्प दिवस कार्यक्रम 24 दिसंबर को

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : संकल्प दिवस कार्यक्रम 24 दिसंबर को

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई, मधुबनी के प्रखंड संघ, अनुमंडल संघ तथा जिला संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) जिला इकाई, मधुबनी के प्रखंड संघ, अनुमंडल संघ तथा जिला संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव ने की. संचालन संघ के जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने किया. मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इ -शिक्षा कोष के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने में विलंब होने पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है, जो खेदजनक है. जिले में ऐसे विद्यालय जहां नेटवर्क काम नहीं कर रहा है सरकार की ओर से व्यवस्था होनी चाहिए. यही कारण है कि उपस्थिति में विलंब होता है. उपस्थिति पंजी पर ही पूर्व की तरह उपस्थिति दर्ज़ होनी चाहिए. मोबाइल या टैब के माध्यम से उपस्थिति बनाने की व्यवस्था बंद होनी चाहिए. जिलाध्यक्ष राजू यादव एवं जिला प्रधान सचिव पवन कुमार चौधरी ने कहा कि 24 दिसंबर को संघ का 19 वां संकल्प दिवस कार्यक्रम प्रस्तावित है. स्थानीय नगर निगम के विवाह भवन में आयोजित होगी. इसकी सफलता के लिए जिले के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आह्वान किया. कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्या के निदान पर रणनीति तय होगी. बैठक में मोहम्मद फारूक, अंकलित कुमार झा, अखिलेश चौधरी, विश्वनाथ राय, शंभू नाथ सिंह, रजनीश कुमार गांधी, दिनेश यादव, बाबूलाल पासवान, चंद्रशेखर चौधरी, देवानंद झा, सुरेश चंद्र सुमन, अयोधी पासवान, विभा कुमारी, मोहम्मद रियाजुद्दीन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन