संदीप यूनिवर्सिटी में कृषि छात्रों का ओरिएंटेशन, नवाचार और उद्यमिता पर जोर
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर, कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार द्विवेदी व अन्य
संदीप यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक कृषि, नवाचार और उद्यमिता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Sandeep University Sijoul: संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधुनिक कृषि शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास, प्रशिक्षण, रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना था.
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गान के साथ हुआ. मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर ने कहा कि कृषि क्षेत्र तेजी से आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल नवाचार की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्राकृतिक खेती, स्मार्ट कृषि और कृषि उद्यमिता को अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया.
रोजगार पाने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अनुसंधान, स्टार्टअप, कृषि उद्यमिता और किसानों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर भी कार्य करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य ऐसे कृषि स्नातक तैयार करना है, जो नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाले युवा बनें और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से टिकाऊ कृषि एवं खाद्य सुरक्षा को मजबूत करें.
पाठ्यक्रम, प्रयोगशालाओं और करियर की दी जानकारी
कृषि संकाय के डीन डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुसंधान परियोजनाओं, फील्ड प्रशिक्षण, ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव, कृषि उद्यमिता तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी.
विभागाध्यक्ष अमितेश शुक्ला ने पाठ्यक्रम, प्रायोगिक शिक्षण, फील्ड विजिट, परियोजना कार्य, कौशल विकास कार्यक्रम और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, केंद्रीय पुस्तकालय, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और करियर निर्माण से जुड़ी सुविधाओं से भी अवगत कराया गया.
इस अवसर पर ज्योतिंद्र पाठक सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें:
पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, एफएसएल करेगी जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रमण कुमार मिश्रा
22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










