जनहित के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को अपर समाहर्ता की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपर समाहर्ता ने अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब पर कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने और सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया.

विज्ञापन

मधुबनी: जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

कई विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक में कोषागार, जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला विधि शाखा, जिला लोक सूचना कोषांग, लोक शिकायत निवारण एवं अनुश्रवण प्रणाली, जिला कृषि कार्यालय, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल और सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल सहित विभिन्न विभागों के साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन की विस्तार से समीक्षा की गई.

लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों का तय समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और नियमित रूप से उनकी प्रगति अपडेट की जाए. साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जाए.

सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल पर विशेष फोकस

बैठक में सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों, लंबित शिकायतों और उनके निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की गई. अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके.

अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा

समीक्षा के दौरान न्यायालयों से संबंधित लंबित मामलों, नीलाम पत्र वादों, लोक शिकायतों तथा विभिन्न विभागों की प्रशासनिक और वित्तीय प्रगति का भी आकलन किया गया. अपर समाहर्ता ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने लक्ष्य पूरे करें. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

यह भी पढे़ं: मधुश्रावणी गीतों से गूंज उठा मिथिला, नवविवाहिताएं कर रहीं पति की लंबी उम्र की कामना


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन