पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, एफएसएल करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिस्फी प्रखंड के मरवा गांव में पारिवारिक कलह ने एक युवक की जान ले ली. राम प्रकाश शाह ने सास-बहू के विवाद के बाद घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच अब एफएसएल टीम कर रही है.

विज्ञापन

Bisfi News: बिस्फी प्रखंड क्षेत्र की रघौली पंचायत के मरवा गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक की फंदे से लटकने से मौत हो गई. घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सास-बहू के विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मृतक की पहचान निर्मल शाह के 40 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश शाह के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर सास और बहू के बीच विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि इस पारिवारिक तनाव से आहत होकर राम प्रकाश शाह ने घर में ही फंदे से लटककर जान दे दी.

पत्नी की नजर पड़ते ही मच गया कोहराम

काफी देर बाद जब उनकी पत्नी घर के अंदर गईं तो उन्हें फंदे से लटका देखा. इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिससे परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई.

एफएसएल टीम करेगी जांच

सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम से कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई, 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन