Madhubani News : कमला पुल के पास चेक प्वाइंट पर रुपये जब्त

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कमला पुल के पास चेक प्वाइंट पर रुपये जब्त

विधानसभा चुनाव के लिए जगह-जगह चेक प्वांईट बनाया गया है.

विज्ञापन

बाबूबरही. विधानसभा चुनाव के लिए जगह-जगह चेक प्वांईट बनाया गया है. इसी क्रम में गुरुवार को पिपराघाट कमला पुल पर लगाए गए चेक प्वाइंट पर कैंप कर रही पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में ले जा रहे तीन लाख रुपये जब्त किया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि जब्त रुपये इसी थाना क्षेत्र के बरदाहा निवासी राम अशीष कामत का है. पुलिस को बताया कि वे चार पहिया वाहन से जेवरात खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि वैध सबूत पेश नहीं किए जाने के कारण रुपये जब्त कर इसकी सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन