Madhubani : राजद के किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 21 Jul 2025 4:44 PM

विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

मधुबनी . शहर के स्टेशन के सामने राजद किसान प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शन बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी कुंदन कृष्णन द्वारा किसानों के विरुद्ध दिए गए निंदनीय बयान के विरोध में किया गया. वक्ताओं ने कहा कि यह बयान न सिर्फ किसानों के आत्मसम्मान पर प्रहार है बल्कि सरकार की किसान-विरोधी सोच को भी उजागर करती है. राजद कार्यकर्ताओं ने कुंदन कृष्णन को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की. पुतला दहन करने वालों वरुण कुमार, रामबहादुर, उमेश राम, राजेंद्र यादव, संजय यादव, ललिता देवी, गोपाल यादव, मो. असरफ भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन