मध्य विद्यालय का डीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग बेंच पर बैठकर ली पढ़ाई की खबर

Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय का डीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग बेंच पर बैठकर ली पढ़ाई की खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमार सत्यम ने रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने बच्चों के साथ बेंच पर बैठकर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता पर ध्यान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Rahika School Inspection:  जिले के रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय का समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमार सत्यम ने अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीपीओ खुद वर्ग पांच के बच्चों के साथ बेंच पर बैठ गए और उनसे पढ़ाई-लिखाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने बच्चों को रोजाना विद्यालय डायरी लाने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर ध्यान देने का निर्देश

डीपीओ ने कक्षा में मौजूद शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान बोध (FLN) को मजबूत कराने का स्पष्ट निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने विद्यालय की सभी कक्षाओं में चल रहे पठन-पाठन का गहन अवलोकन किया.

पीएम पोषण योजना और रसोई घर की जांच

निरीक्षण के दौरान डीपीओ कुमार सत्यम ने पीएम पोषण योजना के तहत बन रहे मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) की गुणवत्ता जांचने के लिए रसोई घर का रुख किया. उन्होंने रसोइयों को साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन बनाने से जुड़े कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले इस विस्तृत निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पठन-पाठन और व्यवस्था में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:मधुबनी: स्वर्णकार समाज का विराट महासम्मेलन संपन्न, राजनीतिक भागीदारी का किया आह्वान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन