नेपाल में बारिश से कमला उफान पर, खतरे के निशान से महज 3 सेमी नीचे बह रही नदी
कमला नदी | Prabhat Khabar Network
नेपाल में लगातार बारिश के कारण कमला नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. झंझारपुर में नदी का पानी खतरे के निशान से सिर्फ 3 सेंटीमीटर नीचे है. हालांकि, जयनगर में जलस्तर घटने लगा है, जिससे कुछ राहत की उम्मीद है.
मधुबनी: नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कमला नदी एक बार फिर उफान पर है. शनिवार शाम चार बजे तक झंझारपुर में कमला का जलस्तर खतरे के निशान से महज तीन सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया. जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचते ही कमला तटबंध पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. लोग नदी का जलस्तर देखने के लिए तटबंध पर पहुंचने लगे.
फ्लड कंट्रोल विभाग के अनुसार झंझारपुर में कमला नदी के खतरे का निशान 50.50 मीटर निर्धारित है. शनिवार शाम तक नदी का जलस्तर 50.47 मीटर पर पहुंच गया था. इस तरह पानी खतरे के निशान से सिर्फ तीन सेंटीमीटर नीचे था.
जयनगर में कम होने लगा जलस्तर
हालांकि, फ्लड कंट्रोल विभाग ने स्थिति को लेकर राहत की बात कही है. अधिकारियों के अनुसार जयनगर में कमला नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गयी है और वहां फॉलिंग ट्रेंड दर्ज किया जा रहा है.
विभाग का कहना है कि जयनगर में पानी घटने का असर कुछ घंटों में झंझारपुर में भी दिख सकता है. इसके बाद यहां भी कमला नदी का जलस्तर नीचे आने की संभावना है.
तटबंधों की निगरानी बढ़ायी गयी
कमला नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए फ्लड कंट्रोल विभाग ने स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कही है. सभी तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गयी है. विभाग के अधिकारियों ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विभाग अलर्ट है.
यह भी पढ़ें
सील करने पहुंची टीम तो नर्सिंग होम की जगह मिला खाली मकान, बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए