लदनियां: महुलिया में वर्षों का इंतजार खत्म, सहायक सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Updated:
विज्ञापन

महुलिया वार्ड4में सड़क निर्माण कार्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लदनियां के महुलिया गांव में वर्षों से जर्जर सहायक सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Ladania Road Construction: जिले के लदनियां प्रखंड अंतर्गत कुमरखत पूर्वी पंचायत के महुलिया गांव स्थित वार्ड संख्या 4 में कौशलेश मंडल के घर से मिथिलेश कुमार के घर तक जाने वाली सहायक सड़क का निर्माण कार्य वर्षों बाद शुरू हो गया है. कई पंचवर्षीय बीत जाने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों को अब बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

बरसात में कीचड़ और जलजमाव से बेहाल थे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में इस सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती थी. कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी दुभर हो जाता था. इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. यह मोहल्ला सरकारी शिक्षकों, डॉक्टरों और आंगनबाड़ी सेविकाओं का आवासीय क्षेत्र है. सड़क जर्जर होने के कारण आम लोगों का इनके घर तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता था.

वर्तमान मुखिया नवीन कुमार की पहल पर जगी नई उम्मीद

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल में तत्कालीन मुखिया राहुल कुमार द्वारा इस मार्ग पर खरंजा बिछाया गया था, लेकिन समय के साथ वह भी जर्जर हो गया. इसके बाद लंबे समय तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका. अब वर्तमान मुखिया नवीन कुमार की पहल पर निर्माण शुरू होने से लोगों को राहत मिली है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: मधुबनी: 'सहयोग पोर्टल' के आवेदनों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन