Madhubani News : राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिहार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना दिया.
बिस्फी. प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिहार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ धरना दिया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरना पर बैठे थे. मौके पर राजद नेता श्यामलाल यादव ने कहा कि बिहार में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार है. पीएम आवास योजना एवं मनरेगा जॉब कार्ड बनाने में उगाही बंद नहीं हो रही. बोर्डिंग चालू करने, गलत बिजली बिल भेजने पर रोक लगाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने की मांग की. कार्यक्रम को युवा राजद नेता आरिफ जिलानी अंबर, मनोज यादव, अजीत नाथ यादव, मो. कामिल हुसैन, ललन यादव, प्रो. इश्तियाक अहमद, डॉ. असलम, टेकनाथ यादव, विजय चंद्र घोष, सुनील सहनी, दिलीप साफी, लालू यादव, मो. मुन्ना सहित कई लोगों ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




