Madhubani News : विभिन्न मांगें पूरी कराने के लिए राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

राजद कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और कटैया गांव के मौलाना फिरोज के साथ मारपीट करने के खिलाफ धरना दिया.
बेनीपट्टी. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बढ़ती मंहगाई और कटैया गांव के मौलाना फिरोज के साथ मारपीट करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने सहित 13 सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए धरना दिया. इसका नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामवरण राम ने की. संचालन राजद नेता भोगेंद्र यादव ने किया. इस दौरान पूर्व विधायक एवं राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव दलित, वंचित शोषित और पीड़ितों की आवाज हैं. वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के तहत जेसीबी के बदले मजदूरों से काम करना सुनिश्चित कराया जाना चाहिए. मनरेगा पीओ के चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए. भूमिहीनों को दस डिसमिल जमीन देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को चार सौ से बढ़कर 15 सौ रुपये किये जाने, अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज एवं परिमाजन के नाम पर शोषण बंद करने व केंद्र सरकार के स्तर से जाति गणना कराकर 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने समेत अन्य मांगें भी शामिल थी. मौके पर चरित्र सदाय, उमेश कुमार राम, विजय कुमार यादव, शिवशंकर यादव, आमोल झा, रामवरण यादव, विमल पासवान, फैसल अंसारी, रामविनय प्रधान, राधे पासवान, मो. ताहिर अंसारी, नवीन मिश्र, गंगा प्रसाद यादव, प्रहलाद पासवान, रामनाथ यादव, सोनू राम, अवध किशोर भंडारी, मो. अकबर, मो. मोजाहिद, सोनी देवी, सोनू राम, राजेंद्र कामत व प्रयाग यादव समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




