Madhubani News : लक्ष्य व एनक्यूएएस प्रमाणीकरण की हुई समीक्षा बैठक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Nov 2025 10:11 PM

विज्ञापन

लक्ष्य एवं एनक्यूएएस प्रमाणीकरण समीक्षा बैठक शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. लक्ष्य एवं एनक्यूएएस प्रमाणीकरण समीक्षा बैठक शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एनक्यूएएस के 6 डिपार्टमेंट के नोडल पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की गयी. क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा ने कहा कि सितंबर महीने के निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष एवं मैटरनल ओटी की समीक्षा की गयी. आरपीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी विभाग में डॉक्यूमेंटेशन पूरा नहीं था. रेफरल प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा था. समीक्षा बैठक में सभी विभागों के नोडल चिकित्सा पदाधिकारी को अपने-अपने डिपार्टमेंट का लक्ष्य एवं एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए चेक लिस्ट के अनुरूप समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. इनफेक्शन कंट्रोल की कमेटी गठन करते हुए नियमित बैठक करने का निर्देश दिया गया. रेफरल ऑडिट सहित अपने-अपने विभाग का क्वालिटी टूल्स के अनुरूप गैप आइडेंटिफाई कर एक्शन प्लान बनाने का भी निर्देश दिया गया. इनफेक्शन कंट्रोल को नियंत्रित करने के लिए सभी चिकित्सा पदाधिकारी को नियमित रूप से वार्ड का निरीक्षण करने को कहा गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, शाहिद सहित विभिन्न विभागों के नोडल चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन