मधुबनी: आवास योजना में गड़बड़ी पर भड़कीं मंत्री लेसी सिंह, बीडीओ को दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में लोगों को संबोधित करतीं मंत्री लेसी सिंह.

झंझारपुर के काको पंचायत में सहयोग शिविर के दौरान आवास योजना में गड़बड़ी और अवैध वसूली की शिकायत पर मंत्री लेसी सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर प्रखंड के काको पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता और लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आने पर प्रभारी मंत्री लेसी सिंह ने कड़ा रुख अपनाया.

लाभुकों ने राशि नहीं मिलने का लगाया आरोप

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे आवास योजना के लाभुकों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि घर निर्माण पूरा होने के बावजूद उनके खाते में राशि नहीं भेजी गई है.

ग्रामीणों ने योजना में चयन प्रक्रिया और भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत भी दर्ज कराई.

आवास सहायक और वार्ड सदस्य पर उगाही की शिकायत

लाभुकों ने आवास सहायक और वार्ड सदस्य पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया. शिकायत सुनते ही मंत्री लेसी सिंह ने मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार दीक्षित को फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया.

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित मामलों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

108 आवेदनों के निपटारे के लिए 30 दिन की समय सीमा

सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 108 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच दर्जन से अधिक आवेदन केवल आवास योजना से संबंधित थे.

प्रभारी मंत्री ने सोमवार को प्राप्त 48 और मंगलवार को मिले 68 आवेदनों सहित सभी लंबित मामलों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय सीमा में समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी.

शिविर में कुमार गौरव, सुबोध कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार झा, रविंद्र कुमार तथा चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन