मधुबनी: सहयोग शिविर में नहीं उमड़ी भीड़, ज्यादातर काउंटर दिनभर रहे खाली

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर

मधेपुर प्रखंड के कालिकापुर में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की कम भागीदारी देखने को मिली. कई विभागों के काउंटर दिनभर खाली रहे. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhubani News: मधेपुर प्रखंड के मटरस पंचायत स्थित पीएम प्लस टू श्री केशवर उच्च विद्यालय, कालिकापुर में आयोजित सहयोग शिविर लोगों की कम भागीदारी के कारण फीका नजर आया. सरकारी स्तर पर व्यापक तैयारी और विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे, लेकिन आवेदनकर्ताओं की संख्या काफी कम रही.

जमीन विवाद से जुड़े सबसे अधिक आवेदन पहुंचे

शिविर में अंचल कार्यालय के काउंटर पर जमीन संबंधी करीब 15 आवेदन प्राप्त हुए.

इसके अलावा बिजली विभाग में दो, आपूर्ति विभाग में गैस समस्या से संबंधित एक और थाना से जुड़े दो आवेदन जमा किए गए.

कई विभागों में एक भी शिकायत नहीं

मनरेगा, पशुपालन, जीविका, कृषि और अस्पताल समेत कई विभागों के काउंटर दिनभर खाली रहे. इन विभागों में एक भी शिकायत आवेदन नहीं पहुंचा.

स्थानीय लोगों की कम भागीदारी के कारण शिविर में अपेक्षित रौनक नहीं दिखी.

डीसीएलआर ने प्रचार-प्रसार बढ़ाने का दिया निर्देश

शिविर में मौजूद टोनी कुमारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय पर ऑनलाइन निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आगामी शिविरों में अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं और शिकायत निवारण की जानकारी मिल सके.

शिविर में आलोक कुमार शर्मा, नितीश कुमार, विश्वजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन