Madhubani News : सुपरवाइजर मतदाता सूची से अतार्किक त्रुटियों को हटाएं
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 10:54 PM
मतदाता सूची से धुंधली, गैर मानव व आयामी रहित तस्वीर के स्थान पर नए फोटो लगाने एवं अतार्किक त्रुटियों को हटाने के लिए बिस्फी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई.
बिस्फी. मतदाता सूची से धुंधली, गैर मानव व आयामी रहित तस्वीर के स्थान पर नए फोटो लगाने एवं अतार्किक त्रुटियों को हटाने के लिए बिस्फी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई. सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ वसंत कुमार सिंह ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बीडीओ ने कहा कि सभी सुपरवाइजर सबसे पहले अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्र पर मतदाता सूची से धुंधली आयामी रहित फोटो तथा त्रुटि वाले मतदाताओं को चिन्हित करते हुए इस संबंध मे संख्यात्मक प्रतिवेदन सुपरवाइजर ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी सुपरवाइजर को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी स्थिति में मतदाता सूची में धुंधली तस्वीर ना रहे. उन्होंने कहा कि जितनी चिन्हित किए जाते हैं उन सभी के विरुद्ध प्रपत्र आठ भरकर उसे बीएलओ के माध्यम से ऑनलाइन कराया जाना है. 8 भरने का कार्य में तेजी लाने और उसे हर हाल में 3 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










