Madhubani News : नये साल के पहले दिन धूप निकलने से ठंड से लोगों को मिली हल्की राहत

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 10:01 PM

विज्ञापन

नया साल 2026 जिला में धूप और हल्की राहत के साथ शुरू हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी.

नया साल 2026 जिला में धूप और हल्की राहत के साथ शुरू हुआ. हालांकि एक पखवाड़े के बाद साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भी धूप निकली लेकिन 1 जनवरी को सूर्योदय के साथ दिन की शुरुआत हुई. हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को लोगों ने धूप का आंनद लेते हुए नये साल का भरपूर लुत्फ उठाया. जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा. जो सूर्यास्त के बाद ही खत्म हुआ. मौसम के अनुकूल होने से नये साल के पहले दिन मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. नये साल की शुरुआत में भगवान भास्कर ने भी लोगों को अपना पुरा आशिर्वाद दिया.

ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

नया वर्ष 2026 की शुरुआत हो गई है. 1 जनवरी गुरुवार को जिला में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री को बढ़ोतरी रहने के साथ दिन में धूप निकली जो नया साल का सेलिब्रेट करने वाले के लिए राहत देने वाली रही. कई जिले में शीत दिवस रहने की चेतावनी दी गई है. इनमें खासकर पश्चिमी इलाके के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण तो मध्य के शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा मे ठंड ज्यादा रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 जनवरी तक कई जिला के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी रहने का पूर्वानुमान है. लेकिन 3 जनवरी के बाद कई जिलों में एक बार फिर कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है. आगामी 10 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

जानकारी के अनुसार ठंड में अभी दो-तीन दिनों तक कमी रहेगी लेकिन कुहासा अधिकांश जिलों में छाए रहने की पूरी संभावना है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, गया, नालंदा, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में बहुत ज्यादा कुहासा घना कुहासा छाए रहने का चेतावनी दी गई है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि न्यूनतम तापमान यानी रात्रि और सुबह में ठंड में विशेष कमी की संभावना नहीं है. 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 17. 4 एवं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से 11.4 डिग्री के बीच रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन