Madhubani News : फाइनल मैच में रशीद ऐलेवन दमला की टीम विजयी

परसौनी प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया.
बिस्फी. परसौनी प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मुकाबला रशीद ऐलेवन दमला एवं आफताब ऐलेवन मझौल के बीच खेला गया. आफताब ऐलेवन दीक्षा मझौल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन ही बना पाई. वहीं जिसके जवाब में रशीद ऐलेवन दमला ने सिर्फ 10 ओवर में ही 105 रन बनाते हुए 8 विकेट से मैच को जीत लिया. फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो. कलीम अशरफ को दिया गया. जदयू नेता जहिर परसौनवी, श्मस आलम, क्रिप्स हॉस्पिटल के चेयरमैन इम्तियाज नूरानी, जिला पार्षद मो. ताजुद्दीन, युवा नेता शाहिद हुसैन, पूर्व मुखिया अफरोज अहमद, परवेज हसन दानिश, सिराजुस सालेहीन, कमर जावेद खलीफा, मो. नसीम, सरफराज अहमद, नजरुल आरफीन, अमानुल्लाह आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




