Madhubani News : स्टूडेंट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में राजे दरभंगा की टीम विजयी

लोहना पश्चिम पंचायत में आयोजित स्टूडेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लोहना टीम को हराकर राजे दरभंगा की ने कप पर कब्जा जमा लिया.
झंझारपुर. लोहना पश्चिम पंचायत में आयोजित स्टूडेंट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लोहना टीम को हराकर राजे दरभंगा की ने कप पर कब्जा जमा लिया. स्टूडेंट क्रिकेट क्लब लोहना के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ. टॉस जीतकर लोहना की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. बल्लेबाजी करने उतरी दरभंगा राजे की टीम निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनायी. वहीं, लोहना की टीम 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. विजेता टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि अशोक कुमार झा एवं पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद राय, चुनचुन सिंह ने दिया. आयोजन समिति के संरक्षक विश्वनाथ राय, गणेश कांति, सदस्य राहुल, कारण ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बीते 5 साल से किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




