Madhubani News : झंझारपुर विद्युत प्रमंडल के 44 जगह पर जन संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 10 Aug 2025 10:38 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत उपभोक्ता से 12 अगस्त को लाइव के माध्यम से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

झंझारपुर. मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत उपभोक्ता से 12 अगस्त को लाइव के माध्यम से जुड़ेंगे. झंझारपुर मंडल के 44 जगह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्रत्येक शाखा में चार जगह पर आयोजन किया जाएगा. इसका आयोजन 11 बजे किया जाएगा. जिसमें 125 यूनिट फ्री बिजली के संबंध में जनसंवाद करेंगे. कार्यक्रम झंझारपुर में 44 जगह पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लाइव टीवी, बाजा, टेंट, कुर्सी, पानी आदि की व्यवस्था रहेगी. विभाग के एसडीओ ने बताया कि झंझारपुर पावर सब स्टेशन के नगर परिषद स्थित विवाह भवन, लोहना दुर्गा स्थान, चनौरागंज पंचायत भवन पर आयोजन किया जाएगा. वही अंधराठाढ़ी पावर सब स्टेशन के मदनेश्वर स्थान, सोनपथही दुर्गा स्थान, परसा महादेव स्थान, इसी प्रकार रुद्रपुर पावर सब स्टेशन के ननौर पंचायत भवन, हररी पंचायत भवन, रखवारी पंचायत भवन एवं नारायणपुर पावर सब स्टेशन के रैयाम गणेश स्थान, कोठिया दुर्गा स्थान, इमादपट्टी दुर्गा स्थान, गांधवाईर दुर्गा स्थान, तुलपतगंज पावर सब स्टेशन के खरौआ दुर्गा स्थान, अररिया संग्राम पंचायत भवन, नवानी दुर्गा स्थान, परसा पंचायत भवन, मधेपुर पवार सब स्टेशन के भेजा हाई स्कूल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, जवाहर हाई स्कूल, प्रसाद पंचायत भवन, ओल्ड ब्लॉक ऑफिस कैंपस, जोड़ला हाई स्कूल, मिडिल स्कूल बेरमा, कछुआ पंचायत भवन, वहीं फुलपरास पावर सब स्टेशन के सिसवा बरही हाई स्कूल, कालापट्टी दुर्गा स्थान फील्ड, धर्मडीहा फील्ड, बेलहा हाई स्कूल, घोघरडीहा पावर सब स्टेशन के बेलहा मिडिल स्कूल, खोपा कॉलेज, हटनी हाई स्कूल, झल्लीपट्टी स्टेडियम, खुटौना पावर सब स्टेशन के दुर्गा स्थान दुलीपट्टी, हाई स्कूल लौकहा, मिडिल स्कूल परसाही, मिडिल स्कूल नरही, लौकही पावर सबस्टेशन के विवाह लौकही, भगवानपुर सर्किल नियर नहरिया, बारूहर पंचायत भवन, महादेव मठ हटिया आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन