Madhubani News : विश्व रक्तदान दिवस पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विश्व रक्तदान दिवस पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित

मधुबनी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. मधुबनी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की ओर से राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूर ठोकर, नर्सिंग के प्राचार्य डॉ. अनीता ज्योति चिली ने किया. इस दौरान शिविर में उत्साह से कई लोगों ने रक्तदान किया. कैंप का आयोजन ब्लड बैंक के डॉ. काशिफ नइम सिद्दीकी, डॉ. प्रीति की देखरेख में किया गया. कैंप में छात्र सहित और कई डॉक्टरों ने भी रक्त दान किया. मेडिकल कॉलेज के निदेशक आसिफ अहमद ने इस नेक काम की सराहना की. कहा की ब्लड डोनेशन करने से कई लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है. इस अवसर पर मधुबनी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 50 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया. अस्पताल में 24 घंटे ब्लड बैंक की सेवा उपलब्ध रहती है. अवसर पर कार्यपालक निदेशक डॉ.आसिफ जफर गजाली, डॉ. गिरी, डॉ. आरके झा, डॉ. नीरज कुमार सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन