कमजोर प्रदर्शन करने वाले अफसर नपेंगे

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

प्रत्येक माह की समीक्षा बैठक में सभी सभी इंडिकेटरो में अनिवार्य रुप से प्रगति दिखनी चाहिए.

विज्ञापन

विकास समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा में बोले डीएम मधुबनी . जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई. समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की समीक्षा बैठक में सभी सभी इंडिकेटरो में अनिवार्य रुप से प्रगति दिखनी चाहिए. लगातार तीन माह तक निम्न प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई भी की जाएगी. आवास योजना की समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप स्वीकृति प्रदान कर लाभुकों को प्रथम किश्त की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया. आगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि सभी बीडीओ,सीओ एवं सीडीपीओ आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर प्रत्येक सप्ताह अचूक रुप से बैठक करें,ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लक्ष्य को ससमय प्राप्त की जा सके. इसी प्रकार लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कचड़ा प्रीसेसिंग इकाई का निर्माण,कचरा प्रबंधन सामग्रियों का क्रय, कचरा का उठाव, यूजर चार्ज की वसूली,वर्मी कंपोस्ट का निर्माण,प्लास्टिक कचड़ा की विक्री,स्चच्छता कर्मियों का भुगतान, ओडीएफ प्लस आदि का प्रखंडवार समीक्षा किया. उन्होंने सभी पंचायतों में अनिवार्य रुप कचड़ा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया . पंचायतों में कचरा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपस्थित सभी बीडीओ को पंचायतों में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सुचारु रुप से चलाने हेतु मासिक शुल्क के रुप में तीस रुपये प्रतिमाह की वसूली हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिले के सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिए. जिलाधिकारी ने सीडब्लूजेसी, एमजेसी के पेंडिंग मामले को गंभीरता से लेकर ससमय प्रतिशपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया. अनुपालन से संबंधित सभी लंबित न्यायालय संबंधी मामलों को ससमय अनुपालन कर विधि शाखा को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया. जल जीवन हरियाली की समीक्षा के क्रम में सोख्ता का निर्माण, कुओं के जीर्णोद्धार, पोखरे के जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सोख्ता निर्माण में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्त्वपूर्ण जरुरत है. वहीं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं जिला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित योजनाओं का विस्तृत समीक्षा भी किया. समीक्षा के क्रम में लंबित एसी, डीसी बिल, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल सहित सभी पेंशन योजनाओं में लंबित आवेदनों को लेकर समीक्षा कर संबधित बीडीओ को कई निर्देश भी दिये. उन्होंने सभी बीडीओ को कार्यालय कार्य-संस्कृति में सुधार लाने का भी निर्देश दिया तथा कार्यालय की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की भी बात कही. पंजियों के रख-रखाव एवं संधारण को लेकर भी कई निर्देश दिए. लॉग बुक का संधारण अनिवार्य रुप से करने एवं नियमित रुप से लॉग बुक की जाँच करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया. बैठक में प्रभारी डीडीसी नीरज कुमार,निर्देशक डीआरडीए, प्रभारी पदाधिकारी जिला विकास शाखा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,आशीष अमन, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन