कालाबाजारी की शंका पर पुलिस ने 555 बोरी गेंहू लदे ट्रक को पकड़ा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2024 8:40 PM

विज्ञापन

पुलिस ने मधेपुर बेलोंचा सड़क पर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की शंका पर एक ट्रक पर लदे 555 बोरी गेहूं सहित ट्रक को पकड़ कर थाने लायी.

विज्ञापन

मधेपुर . स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात मधेपुर बेलोंचा सड़क पर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की शंका पर एक ट्रक पर लदे 555 बोरी गेहूं सहित ट्रक को पकड़ कर थाने लाई. पुलिस ने ट्रक के चालक को भी हिरासत में ले लिया. ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के भेटहा गांव निवासी सुरेश कुमार बताया गया है. ट्रक पर लदा गेंहू जयनगर ले जा रहा था. यह कारवाई थाना के पी एस आई अमित कुमार चौरसिया ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बलों के साथ की. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि यह गेंहू सरौनी रोड स्थित शिव गुरु ट्रेडर्स के गोदाम से मनोज कुमार नायक के द्वारा लोड किया गया है.जिसे जयनगर पहुंचाना था. इधर पुलिस ने पकड़े गए गेंहू की जांच के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार झा को प्रतिबेदित किया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र झा गेंहू की जांच में जुटे हुए है. उन्होंने बताया कि गेंहू की जांच की जा रही है. जांच प्रतिवेदन पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन