Madhubani News : अनियंत्रित पिकअप चाय दुकान में बैठे चार लोगों को रौंदा, दो की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में सोमवार की रात पिकअप चलाना सीखने के दौरान अनियंत्रित पिकअप एक चाय दुकान में घुस गयी.

विज्ञापन

जयनगर

. थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव में सोमवार की रात पिकअप चलाना सीखने के दौरान अनियंत्रित पिकअप एक चाय दुकान में घुस गयी. चाय दुकान में बैठे चार लोगों को रौंद दिया. घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. आसपस के लोग घायलों को इलाज के लिये अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में दो लोगों की मौत हो गयी. उसकी पहचान मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कोरहीया वार्ड 9 निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद शफीक व 77 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम के रूप में हुई. वहीं, घायल मो. जफीर का इलाज मधुबनी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने मो. जफीर की स्थिति नाजुक बतायी है. वहीं, चौथे घायल मोहम्मद हुसैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर आ गए. इस घटना के बाबत मृतक सफीक के पुत्र मोहम्मद असलम के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप चालक मोहम्मद छोटे अपने भतीजा मोहम्मद अतीक को गाड़ी चलाना सिखा रहा था. रोज की तरह गांव के लोग चाय के होटल में बैठ कर बातें कर रहे थे. अचानक तेज रफ्तार पिकअप चाय के होटल की जाफरी (बांस से बना टाटी) तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि जब तक वहां बैठे लोग संभल पाते तब तक पिकअप ने चार व्यक्तियों को कुचल दिया. लोगों ने इस घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची. घायल के परिजनों ने वाहन चालक मोहम्मद छोटे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. डॉयल 112 की पुलिस चालक सहित पिकअप को अपने साथ थाना ले आयी. घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया. घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतक सफीक के पुत्र मोहम्मद असलम के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा हैं. गिरफ्तार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन