Madhubani News : नव वर्ष के आगमन पर जश्न की तैयारी में जुटे लोग
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 31 Dec 2025 10:39 PM
जिले में नये साल 2026 के जश्न की तैयारी पूरी है. खासकर पिकनिक स्पॉट्स और स्थानीय आयोजनों की तैयारी चल रही है.
मधुबनी. जिले में नये साल 2026 के जश्न की तैयारी पूरी है. खासकर पिकनिक स्पॉट्स और स्थानीय आयोजनों की तैयारी चल रही है. पर्यटन स्थलों पर सजावट और सुरक्षा व्यवस्था तेज हो गई है. जबकि युवा वर्ग पार्टियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्लानिंग में जुटा हुआ है. होटलों में भी विभिन्न तरह के व्यंजन तैयार करने की प्लानिंग की जा रही है. जिला के प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स राजनगर राज परिसर, बलिराज गढ़, नेपाल सीमा से सटे जयनगर जिले का सबसे चर्चित पिकनिक स्पॉट बन गया है. जहां ऐतिहासिक धरोहरें, मंदिर सजाए जा रहे हैं. बच्चे परिवार के साथ राजनगर राज परिसर,बलिराज गढ़, दरभंगा में राज परिसर में पिकनिक मनाने की तैयारी कर रहे हैं. पिकनिक स्पॉट पर बच्चों के लिए झूले और फूड कोर्ट की व्यवस्था हो रही है, जो नववर्ष पर पर्यटकों को आकर्षित करेगी. नव वर्ष के अवसर पर मंदिरों में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. इसके लिए जिले के प्रसिद्ध मंदिरों को भी सजाया जा रहा है. जिला मुख्यालय के गंगा सागर परिसर के काली मंदिर को पंडाल से सजाया गया है. काली मंदिर परिसर में बुधवार से ही अष्टयाम शुरू हो गया. जो नव वर्ष के 12 बजे दिन तक अनवरत जारी रहेगा. काली मंदिर के मुख्य पुजारी पं. नरेश झा ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. अष्टयाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. रहिका के कपिलेश्वर शिव मंदिर, मंगरौनी के एकादशरुद्र मंदिर, भवानीपुर के उगना महादेव मंदिर, विदेशर स्थान के महादेव मंदिर सहित जिले के कई अन्य बड़े मंदिरों को नव वर्ष के लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










