Madhubani News : जनता को मिला हक, विकास के नये युग में बिहार : संजय झा

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि आज बिहार में सड़क व बिजली की हालत में अभूतपूर्व सुधार हुआ है.

विज्ञापन

झंझारपुर. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि आज बिहार में सड़क व बिजली की हालत में अभूतपूर्व सुधार हुआ है. सड़क की हालत बेहतर है और बिजली भी लगातार मिल रही है. उन्होंने कहा कि बिहार अब एक नए युग में प्रवेश कर चुका है. श्री झा अड़रिया स्थित आवास पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पहले के दौर की तुलना में कहा कि अगर हम पीछे लौटकर देखें तो साफ नजर आता है कि कैसे पहले सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था की हालत जर्जर थी. उन्होंने वेस्टर्न कोसी नहर परियोजना का विशेष रुप से उल्लेख किया और कहा कि इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी हमला के बाद आतंकियों की कब्र खोदने का काम की जितनी तारीफ की जाय कम है. हमारी सेना ने आतंकवादियों को माकूल जवाब दिया. उन्होंने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि आज देश की 140 करोड़ जनता सरकार और सेना के साथ है. उन्होंने अफसोस जताया कि अब भी कई बिहारी पंजाब, केरल जैसे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बिहार में अब उद्योग और कृषि क्षेत्र में सतत विकास हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश वासियों को घर पर ही रोजगार मिलेगा. वार्ता के दौरान वरिष्ठ जदयू नेता संतलाल मंडल, मधुबनी जदयू जिलाध्यक्ष फूले भंडारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जावेद अनवर, मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार झा, समाजसेवी गौतम झा, आशुतोष झा तोषु, कन्हैया झा, बिक्रमशीला यादव, फूलदेव यादव, पूर्व प्रमुख अनूप कश्यप, प्रखंड अध्यक्ष ठक्को राय, दरभंगा जिला के बेनीपुर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद राजीव कुमार ठाकुर, बहेरा बलनी के पूर्व मुखिया झा, अवधेश कुमार झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन