रेलवे अंडर पास सड़क पर जल जमाव से राहगीर परेशान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के खुटौना रेलवे स्टेशन के निकट सुगरवे नदी के पास सिहुला गांव की ओर जाने वाले रेलवे अंडर पास सड़क में जल जमाव हो गया है.
विज्ञापन
खुटौना. प्रखंड के खुटौना रेलवे स्टेशन के निकट सुगरवे नदी के पास सिहुला गांव की ओर जाने वाले रेलवे अंडर पास सड़क में जल जमाव हो गया है. जल जमाव के कारण सबसे अधिक परेशान किसान हो रहे हैं. कारण रेलवे गुमटी पार कर किसानों को खेती के लिए जाना पड़ता है. अंडर पास सड़क पर पानी जमा रहने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. किसान अपने मवेशी एवं हल लेकर उस पार नहीं जा पा रहे हैं. जिससे उनका खेती प्रभावित हो रहा है. किसी तरह किसान बगल के रेलवे लाइन पार कर आने जाने को विवश हो गये हैं. वर्षा ���ोने से रेलवे लाइन पर फिसलन का भय बना रहता है. जबकि इस सड़क से सिहुला, कलरीपटी, झांझपट्टी, नहरी एवं माधोपुर सहित एक दर्जन गांव के लोगों को आने जाने का एक मात्र मार्ग है. मार्ग बाधित हो जाने से लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










