Madhubani News : फुलपरास में शांतिपूर्ण हुआ पंचायत उप चुनाव, 60.51 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : फुलपरास में शांतिपूर्ण हुआ पंचायत उप चुनाव, 60.51 प्रतिशत हुआ मतदान

प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत में उप चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया.

विज्ञापन

फुलपरास. प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत में उप चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. गेहूंमा बैरिया पंचायत में मुखिया पद के मतदान हुआ और कालापट्टी पंचायत में वार्ड 15 में ग्राम कचहरी पंच के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. गेहूंमा बैरिया में पंचायत उप चुनाव को 14 मतदान केंद्र और कालापट्टी में एक मतदान केंद्र बनाए गए. गेहूंमा बैरिया पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान हुआ और कालापट्टी में ग्राम कचहरी पंच के लिए एक सीट पर मतदान हुआ है. बीडीओ पंकज कुमार निगम ने सभी मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को तैनात किया. मतदान निर्धारित समय तक कुल 60 प्रतिशत मतदान हुआ है. गेहूंमा बैरिया पंचायत में मुखिया पद के लिए चुनावी मैदान में भाग अजमा रहे तीन उम्मीदवारों का किस्मत इवीएम में कैद हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन