बिहुल नदी पुल में टकराई यात्री बस, 18 लोग जख्मी

नरहिया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एनएच 27 पर नरहिया बिहुल नदी पुल में टकराकर यात्री बस पलट गयी.
फुलपरास . नरहिया थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एनएच 27 पर नरहिया बिहुल नदी पुल में टकराकर यात्री बस पलट गयी. बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए. घायलों में तीन व्यक्ति को अधिक चोट लगने कारण दरभंगा रेफर कर दिया गया है. यात्री से भरी बस सिलीगुड़ी से दरभंगा आ रही थी. इस दौरान नरहिया बिहुल नदी पुल से बस टकराई गई. जिससे बस के अगला दोनों चक्का खुल गया. यात्री से भरी बस बीच सड़क पर पटल गई. बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचे. दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को निकालकर सभी घायलों को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. बस दुर्घटना में संजय कुमार सिंह, आदित्य शर्मा, अनुष्का शर्मा, विदिश, त्रिपत कुमार दगा, सुशील कुमार दगा, नीतीश कुमार, जावेद हुसैन, भारती देवी, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, राजीव अग्रवाल, भगवान अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, प्रवेश सहनी, अशोक कुमार, गणेश कुमार ठाकुर एवं अशोक महतो घायल हुए हैं. घायलों में संजय कुमार सिंह, आदित्य शर्मा एवं अनुष्का शर्मा को सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया. बाकी 15 यात्रियों को मामूली चोट रहने के कारण इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि बस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




